{"_id":"6830bb6af2ac91dddc05b11d","slug":"fire-broke-out-in-garbage-at-barwalas-dumping-station-disposal-machine-burnt-hisar-news-c-21-1-hsr1007-632787-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला के डंपिंग स्टेशन में कचरे में लगी आग, निस्तारण मशीन जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला के डंपिंग स्टेशन में कचरे में लगी आग, निस्तारण मशीन जली
Fri, 23 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 23 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बरवाला। नगर पालिका के गुराना रोड स्थित डंपिंग स्टेशन में वीरवार देर रात भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शहर से कचरा लाने वाले वाहनों में पहले से सुलगता हुआ कचरा मौजूद था, जिससे आग भड़क गई। आग की चपेट में आकर डंपिंग स्टेशन में रखी लाखों रुपये मूल्य की कचरा निस्तारण मशीन भी जल गई।
जानकारी के अनुसार, गुराना रोड पर स्थित इस डंपिंग स्टेशन पर पूरे शहर का कचरा एकत्रित किया जाता है, जिसे आधुनिक मशीनों की मदद से निस्तारित किया जाता है। जो मशीन आग में जल गई, वह प्रतिदिन लगभग 25 टन कचरे का निपटान करती थी। वीरवार को सभी कर्मी अपना कार्य समाप्त कर चले गए। इसी दौरान तेज हवाओं के बीच डंपिंग स्टेशन में कचरे में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी माैके पर पहुंची और आग को बुझाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद