{"_id":"6823a06003cb77b0ba0f0e0a","slug":"fire-broke-out-in-aroma-bar-of-sector-14-hisar-news-c-21-hsr1005-625645-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-14 के अरोमा बार में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-14 के अरोमा बार में लगी आग, सामान जला
Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
हिसार में आग लगने से जला अरोमा बार।
हिसार। सेक्टर 14 में अरोमा बार में आग लगने से पूरा बार जल कर राख हो गया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का ब्योरा लिया। आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों को अलर्ट किया गया।
सेक्टर-14 निवासी विनय मलिक इसी सेक्टर में गेट नंबर एक के पास चार मंजिला भवन में भूतल पर अरोमा नाम से बार चलाते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे सभी कर्मचारी बार को बंद कर अपने घर चले गए। सुबह करीब 6 बजे सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने बार से धुआं निकलता देखा। इसके बाद लोगों ने 112 नंबर पर डायल किया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया, तब तक अंदर का पूरा फर्नीचर जल कर राख हो गया था। अंदर रखे बिजली के उपकरण भी जल गए। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। विनय मलिक ने बताया कि इस घटना से उसे 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।