फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out in a private school bus, the teacher on board narrowly escaped, there is a possibility of fire in the bus due to short circuit.

Hisar News: निजी स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार शिक्षक, शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगने का अंदेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a private school bus, the teacher on board narrowly escaped, there is a possibility of fire in the bus due to short circuit.
हांसी के गीता चौक के पास जलती निजी स्कूल बस। 
हांसी(हिसार)। हिसार रोड पर गीता चौक के समीप मंगलवार शाम चार बजे एक निजी स्कूल की बस में आग लग गई। घटना के समय बस स्कूल के शिक्षकों को हिसार छोड़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में बस से धुआं उठते देख चालक सहित सभी शिक्षक सकुशल बाहर निकले।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना के समय बस में बच्चे नहीं थे। डाटा पब्लिक स्कूल की बस शिक्षकों को छोड़ने के लिए हिसार जा रही थी। बस जैसे ही गीता चौक के पास पहुंची तो उसमें से धुआं निकलने लगा। तभी चालक सहित सभी शिक्षक बस से बाहर आ गए।
विज्ञापन

बस के इंजन में लगी आग पूरी बस में फैल गई। शिक्षकों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। जिस पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से स्कूल बस पूरी तरह से जल गई। सूचना मिले पर डीएसपी रविंद्र सांगवान व खंड शिक्षा अधिकारी जिले सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक अभिषेक ने बताया कि घटना के समय बस में 13 शिक्षक सवार थे। जैसे ही बस से धुआं उठा तो चालक ने बस को साइड में लगाया और सभी बाहर निकल गए। बाहर निकलते ही बस में लगी आग एकदम से भड़क गई। आग लगने से धमाका भी हुआ।

स्कूल बस में लगी आग पर काबू पा लिया था। घटना के समय बस में बच्चे नहीं थे। केवल शिक्षक ही सवार थे।- रविंद्र सांगवान, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed