Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR registered for rape of minor daughter, stepfather arrested

Hisar News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज, सौतेला पिता काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for rape of minor daughter, stepfather arrested
बरवाला। नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में जींद निवासी सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि वह नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। वह एक दुकान पर काम करती है। उसकी शादी उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उस पति से उनका एक लड़का और 13 साल की एक लड़की है।
महिला के पति की मौत वर्ष 2015 में हो गई थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में जिला जींद के निवासी आरोपी के साथ सहमति से शादी कर ली लेकिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर आरोपी के साथ बरवाला में आकर रहने लगी। महिला का आरोप है कि 14 फरवरी को उनकी पड़ोसन ने फोन कर उन्हें बताया कि तुम्हारी बेटी रो रही है। तुम घर आ जाओ। इसलिए वह उसी समय घर पर आ गई। उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि दोपहर में सौतेला पापा घर में आया था। उस समय वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed