फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR lodged against 5 in brawl

Hisar News: झगड़े में 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 24 May 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 24 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 5 in brawl
नारनौंद। गांव थुराना में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटी ने उनके साथ लाठी-डंडों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। नारनौंद थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में स्नेहलता निवासी थुराना ने बताया कि उसके परिवार और उसके जेठ ओमप्रकाश के बीच करीब ढाई किले जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है जिसका मामला चंडीगढ़ हाईकोर्ट में विचाराधीन है। स्नेहलता ने आरोप लगाया कि 17 मई को खेत में काम को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

शाम को जब वह अपनी बेटी मोना के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी तब रास्ते में गांव के ही संदीप उर्फ सुनील, उसकी मां राममूर्ति, बहन विश्राम, भांजी किरण उर्फ अंजू और एक अन्य युवक ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने डंडों से हमला कर मारपीट की और मोना को जमीन पर पटक दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपी उनके घर पहुंचे और वहां मौजूद उसकी बेटी श्रेया के साथ भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को पहले नारनौंद और बाद में हिसार के नागरिक अस्पताल भेजा गया। नारनौंद पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में स्नेहलता को पांच और मोना को तीन चोटें पाई गईं। डॉक्टरों ने स्नेहलता की दो चोटों को गंभीर बताया है।

जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि मामले की तस्दीक के दौरान सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में संदीप उर्फ सुनील, राममूर्ति, विश्राम, किरण उर्फ अंजू व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed