फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR against 8 for hanging youth upside down in a well on suspicion of theft

Hisar News: चोरी के शक में युवक को कुएं में उल्टा लटकाने पर 8 के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 06 Jun 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 06 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR against 8 for hanging youth upside down in a well on suspicion of theft
हांसी। सोरखी में मोटर चोरी के शक में एक युवक को ट्यूबवेल के कुएं में उल्टा लटकाने के मामले में शुक्रवार को बास पुलिस ने पांच नामजद सहित 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक अभी उपचाराधीन है।
विज्ञापन

सोरखी पुलिस चौकी ने नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पीड़त बारू के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि वह खेतों में शौच करने गया था। तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और मोटर चोरी का आरोप लगाकर पैरों को रस्सी से बांध कुएं में उल्टा लटका दिया। इस घटना का वीरवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बारू ने कहा कि कुएं से बाहर निकालने के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने पवन, दीपक, सुरेंद्र, पवन मंडासा वाला, जोगा सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बोध ने इस मामले में एसपी विनोद कुमार से बातकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि पीड़ित युवक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed