{"_id":"65c26ff06710ba1a2d0b0ef4","slug":"financier-father-and-son-attacked-and-injured-a-street-vendor-hisar-news-c-21-1-hsr1013-316311-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फाइनेसर बाप-बेटे ने रेहड़ी वाले पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फाइनेसर बाप-बेटे ने रेहड़ी वाले पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर में सोमवार रात करीब आठ बजे पहले एक फाइनेंसर ने रेहड़ी वाले को पीटा। बाद में उसके बेटे ने 8-10 युवकों के साथ मिल हमला कर घायल कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। खांडाखेड़ी के कमलजीत ने बयान देकर कहा कि आजाद नगर में मेन रोड पर फलों की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता हूं।
सोमवार रात को अपनी रेहड़ी पर था। उसी समय सेक्टर-15 निवासी फाइनेंसर आकर मेरे को कहने लगा कि पैसे दे दो। फिर मैंने कहा कि आपके 100 रुपये बनते हैं, ले जाओ। उसने कहा कि 900 रुपये फानइनेंस के बनते हैं। मैं पैसे पूरे लेकर जाऊंगा अन्यथा तेरी रेहड़ी लेकर जाऊंगा। विरोध किया तो उसनेे थप्पड़-मुक्के मारे। थोडी देर बाद फाइनेंसर का बेटा 8-10 युवकों के साथ आया और मेरे को लात-घूसे, थप्पड़ व बिंडे मारे। छुड़वाकर भागने लगा तो रास्ता रोककर फिर मारपीट की। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।