फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Filling of potholes on the roads started, Deputy Commissioner said - put white stripes, stop illegal cuts.

Hisar News: सड़कों के गड्ढे भरने शुरू, उपायुक्त बोले-सफेद पट्टी लगाएं, अवैध कट बंद कराएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Filling of potholes on the roads started, Deputy Commissioner said - put white stripes, stop illegal cuts.
जिंदल आरओबी पर गड्ढे भरते कर्मचारी।  संवाद 
हिसार। कोहरा घना चलना जरा संभल कर अमर उजाला के अभियान पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बीएंडआर ने सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है। वहीं उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने व अवैध कट बंद करवाने के सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने अपने अभियान कोहरा घना चलना जरा संभल कर के अंतर्गत 15 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक सड़क सुरक्षा के अलग-अलग बिंदुओं को लेकर समाचार प्रकाशित किए। इनमें बताया गया कि इस कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा मानकों में कहां क्या कमियां हैं, जो सड़क हादसे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर बने गड्ढों को ठीक करवाया

बीएंडआर ने बुधवार को शहर के मुख्य दिल्ली रोड पर बने गड्ढों को ठीक करवाया। खासतौर पर जिंदल पुल पर बने गड्ढों की मरम्मत करवाई गई। इस दौरान इन गड्ढों को बजरी व तारकोल से भरा गया ताकि इन गड्ढों की वजह से कोहरे के मौसम में कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
सड़कों पर करवाएं मार्किंग

उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सड़कों की मार्किंग करने, ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त करने, हाईवे पर अवैध कट बंद करने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
-----------------

निवर्तमान पार्षदों व सामाजिक संगठनों ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सुझाव
शहर के निवर्तमान पार्षदों व सामाजिक संगठनों ने अमर उजाला के अभियान के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव दिए हैं। उनकी मानें तो कोहरे के इस मौसम में अगर सड़क हादसों को रोकना है और वाहन चालकों का सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना है तो इसके लिए सड़क सुरक्षा मानकों को लागू करने के प्रति गंभीरता दिखानी होगी।
:::::::::::::::::::::


- मानसून के समय जलभराव से सड़कों को काफी नुकसान पहुंचता है। मानसून के जाने के साथ ही अधिकारियों को सभी सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कर देन चाहिए ताकि कोहरे के समय शहर की सभी सड़कें सुरक्षित हों। - जगमोहन मित्तल, निवर्तमान पार्षद


- सफेद पट्टी कुछ समय बाद ही हल्की हो जाती हैं। समय-समय पर इनकी सुध ली जानी चाहिए। खासतौर पर कोहरे का मौसम आने से पहले सड़कों पर सफेद पट्टी जरूरी बनवानी चाहिए ताकि कोहरे के समय वाहन चालकों को कोई परेशानी न आए। - राजपाल मांडू, निवर्तमान मनोनीत पार्षद


- सड़कों पर कैट आई व रिफ्लेक्टर आदि लगाकर भी सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। संबंधित विभाग को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए। - अनिल जैन, निवर्तमान मनोनीत पार्षद


- अधिकारी सड़क सुरक्षा मानकों को लागू करने के प्रति काफी लापरवाह है। यह एक प्रमुख कारण है कि सड़क हादसों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। अगर इन मानकों के अनुरूप कार्य किए जाए तो वाहन चालकों को काफी फायदा होगा। - अमित ग्रोवर, निवर्तमान पार्षद



--------------

विभाग समय-समय पर सड़कों पर बने गड्ढों को ठीक करवाता रहता है। अधिकारियों से निर्देश दिए हैं कि अगर अभी भी कहीं गड्ढे हैं तो उन तुरंत संज्ञान लिया जाए। सफेद पट्टी लगाने का कार्य भी साल भर चलता रहता है, जहां कहीं सफेद पट्टी की जरूरत होती है, वहां बनवाई जाती है। - अजित सिंह, एसई, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed