फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fight between two parties in Ramgarh colony, three injured

Hisar News: रामगढ़ बस्ती में दो पक्षों में झगड़ा, तीन जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Ramgarh colony, three injured
हिसार। गंगवा गांव के पास रामगढ़ बस्ती में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष का युवक चाकू तो दूसरे पक्ष के दो युवक डंडा लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती राहुल ने बताया कि सुबह पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक घर के बाहर आए और झगड़ा करने लगे। विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के विक्रांत ने बताया कि राहुल अपने साथियों के साथ आया और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन


गाड़ी का शीशा तोड़ लैपटाॅप चुराया
हिसार। सेक्टर-33 में कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप ले गया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-33 में रहने वाले जगमोहन ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। एक जनवरी को कार में सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के सामने कार खड़ी कर काम से चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो कार का शीशा टूटा मिला और लैपटाॅप चोरी हो चुका था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed