फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fifth day of Nautapa, Sun is spewing fire, Mahendragarh is hottest in Haryana; temperature reach 49.4 degrees

नौतपा का छठा दिन: आग उगल रहा सूर्य, हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म; तापमान 49.4 डिग्री पर पहुंचा

Thu, 30 May 2024 09:26 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 May 2024 09:26 AM IST
सार

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में गर्मी का दौर अपने चरम पर है। दिन के साथ-साथ रात को भी गर्म हवाएं चल रही हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 44.2 से 49.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 से 33.3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 30 मई से तापमान में गिरावट और अत्यधिक लू की तीव्रता में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
Fifth day of Nautapa, Sun is spewing fire, Mahendragarh is hottest in Haryana; temperature reach 49.4 degrees
गर्मी अब जान ले रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा के पांचवें दिन भी सूर्य आग उगलता रहा। बुधवार को महेंद्रगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 49.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि कुछ जिलों में दोपहर बाद आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 31 मई से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में गर्मी का दौर अपने चरम पर है। दिन व रात के तापमान लगातार आसमान को छू रहे हैं। लगातार चल रहीं सिंध बलूचिस्तान और थार की शुष्क गर्म रेगिस्तानी हवाओं ने नमी को सोख लिया है। दिन के साथ-साथ रात को भी गर्म हवाएं चल रही हैं। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के कारण कुछ जगहों पर सघन बादल बनने से छिटपुट बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। प्रदेश में अधिकतम तापमान 44.2 से 49.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 से 33.3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
30 मई से तापमान में गिरावट और अत्यधिक लू की तीव्रता में भी कमी आएगी, क्योंकि हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी होने लगेगी। अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली हवाएं चलने से आमजन को थोड़ा राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी। इस विक्षोभ के असर से 1 से 3 जून के दौरान हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी व दक्षिणी पूर्वी होने से आंशिक बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और सीमित स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों होंगी। 3 जून से एक बार फिर से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी और भीषण गर्मी व अत्याधिक लू का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed