फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Few patients came, treatment was given with the help of visiting doctors, 41 doctors were on strike at the civil hospital

Hisar News: कम ही आए मरीज, बाहरी चिकित्सकों की मदद से मिला उपचार, नागरिक अस्पताल में 41 डॉक्टर रहे हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Few patients came, treatment was given with the help of visiting doctors, 41 doctors were on strike at the civil hospital
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में तैनात 55 मेडिकल ऑफिसर में से सोमवार को 41 हड़ताल पर रहे, बावजूद इसके मरीजों को कोई खास दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से बुलाए गए 16 डॉक्टरों की मदद से 11 अन्य चिकित्सकों ने आपातकालीन से नियमित ओपीडी में आए मरीजों का उपचार किया। हालांकि हड़ताल की जानकारी मिलने पर आम दिनों की तुलना में कम ही मरीज आए। अस्पताल में किसी तरह से व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। दोपहर बाद डीसी महेंद्र पाल अस्पताल में पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अस्पताल के कई डॉक्टर हड़ताल के बावजूद काम करते हुए नजर आए। हालांकि, जो डॉक्टर्स हड़ताल पर थे। उन्होंने ड्यूटी न करने को कहा। इसके बावजूद सब अपने काम में लगे। इमरजेंसी में एक महिला मेडिकल ऑफिसर तैनात रहीं और उन्होंने एक मरीज का पोस्टमार्टम भी कराया। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने वाले मरीजों को तुरंत इलाज मिला। ज्यादातर केस लड़ाई-झगड़े के आए। अस्पताल में शाम तक 1200-1300 मरीजों की ओपीडी रही जबकि रविवार को छुट्टी थी। ऐसे में उम्मीद की जाती है कि मरीजों की संख्या ज्यादा होगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। आम दिनों में अस्पताल में 1600 से 1800 मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मांगे नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन की राज्य समिति के आह्वान पर डॉक्टर्स दो दिन की हड़ताल पर है। ये सभी एसएमओ की सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं। एसोसिएशन के कार्यकारी जिला प्रधान डॉ. मनीष पूनिया ने कहा कि सरकार को दो दिन का समय दिया गया है। बात नहीं मानी तो 10 दिसंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने किया अस्पताल का निरीक्षण

डीसी महेंद्र पाल ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद पीएमओ कार्यालय में सिविल सर्जन डॉक्टर सपना गहलावत और पीएमओ डॉ. रीना जैन के साथ बैठक व्यवस्थाओं का ब्योरा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि अस्पताल में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ताकि, अस्पताल की व्यवस्था न बिगड़े और मरीजों को ठीक से इलाज मिलता रहे। पीएमओ ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं नहीं रुकेगी।
-------

अस्पताल में 55 मेडिकल ऑफिसर और 7 सीनियर मेडिकल ऑफिसर हैं। 3 एनएचएम कर्मचारी और तीन सहायक हड़ताल पर नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू बनाए रखने के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से 16 डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।


- डॉ. रीना जैन, पीएमओ
--
स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह जारी हैं। कोई भी दिक्कत है तो मरीज बिना संकोच अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पतालों, उप-मंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। -महेंद्र पाल, उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed