फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Female teacher was drinking alcohol in a car with a male friend; husband caught them.

Hisar News: दोस्त के साथ गाड़ी में बैठकर शराब पी रही थी महिला पुलिसकर्मी, पति ने आकर पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Female teacher was drinking alcohol in a car with a male friend; husband caught them.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। गुरुद्वारा रोड पर बुधवार रात एक महिला पुलिसकर्मी को उसके पति ने एक युवक के साथ कार में बैठा पकड़ लिया। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी और युवक कार में शराब पी रहे थे। इस दौरान महिला के ससुराल वालों ने युवक के साथ मारपीट कर दी।
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला पुलिसकर्मी शहर के एक थाने में तैनात है। बुधवार रात वह गुरुद्वारा रोड पर अपने दोस्त के साथ कार में बैठी थी। इसी दौरान उसका पति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंच गया। कार में दोनों को एक साथ देखकर पति और महिला पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई। इसी दौरान महिला के ससुराल वालों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन

थाने में भी हुआ हंगामा

थाने में भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा हुआ। थाना प्रभारी विकास ने दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत करने के लिए समझाया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों से बातचीत के बाद वे थाने से चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed