{"_id":"629a6e924c148e76544c1ec6","slug":"farmers-sitting-on-dharna-announced-no-entry-of-bjp-jjp-leaders-in-20-villages-of-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हिसार के 20 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं की ‘नो एंट्री’, एलान- अपने रिस्क पर आएं नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हिसार के 20 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं की ‘नो एंट्री’, एलान- अपने रिस्क पर आएं नेता
Sat, 04 Jun 2022 01:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:56 AM IST
सार
संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने यह चेतावनी दी है। कहा गया है कि गठबंधन सरकार के नेता अपने रिस्क पर जाएं, अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो वे इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठने वाली महिलाओं को फूल माला पहनाकर स्वागत करतीं पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर 25 दिनों से हरियाणा के हिसार जिले की बालसमंद तहसील परिसर में बैठे किसानों ने तहसील के 20 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं की एंट्री बैन करने एलान कर दिया है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इन गांवों में गठबंधन सरकार के नेता अपने रिस्क पर जाएं, अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो वे इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
इससे पहले बालसमंद तहसील पर जारी धरने की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन बिमला व गुलप्यारी बैनीवाल ने की। वहीं रोशनी, जीवनी, रामकौर, बाधो व रेशमा क्रमिक अनशन पर बैठीं। किसानों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों की मांगों पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
किसानों ने बड़ा फैसला करते हुए तहसील के 20 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार का एलान कर दिया। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा करते हुए खरीफ 2020 व खरीफ 2021 की खराब फसलों का मुआवजा नहीं दिया जाता, इन गांवों में इन्हें घुसने तक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मास्टर सतबीर गढ़वाल, पूर्व सरपंच जगदीश लौरा, डॉ. पृथ्वी धायल, विजय भांभू, अनिल भादू, मोहन मिठारवाल, राजेश कड़वासरा, प्रदीप ढाका, दान सिंह लौरा, पवन लौरा, राजेश लौरा, बनवारी नहरा, ओमप्रकाश, मंगतूराम, अन्नू सूरा, राजमल बैनीवाल, रिछपाल गोदारा, पितरू नंबरदार, महाबीर राव, अनूप, चांदीराम, तारीफ, कृष्ण, सुलतान, जयवीर गिल मौजूद रहे।