फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers protest at Ramayana toll in support of wrestlers in Hisar

Hisar: पहलवानों के समर्थन में किसानों ने रामायण टोल को करवाया फ्री, पुलिस के साथ हुई बहस

Mon, 29 May 2023 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 May 2023 01:37 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को बल पूर्वक हटाने का प्रयास किया गया है। दिल्ली पुलिस की इस मनमानी को सहन नहीं किया जाएगा। युवाओं को भी अपनी बहनों का समर्थन करने के लिए आगे आना होगा।

विज्ञापन
Farmers protest at Ramayana toll in support of wrestlers in Hisar
रामायण टोल पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार में मय्यड रामायण टोल प्लाजा संघर्ष समिति के सदस्यों ने पहलवानों के आह्वान पर टोल को फ्री कराया। मौके पर पहुंचे हांसी के डीएसपी प्रदीप यादव ने संघर्ष समिति के सदस्यों को रोका। किसानों ने सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन


मय्यड रामायण टोल प्लाजा संघर्ष समिति ने टोल प्लाजा के बीच बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खिलाड़ियों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि जब तक आरोपी बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हरियाणा की मेडल विजेता बेटियों को न्याय दिलाने के लिए किसान संगठन आगे आए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को बल पूर्वक हटाने का प्रयास किया गया है। दिल्ली पुलिस की इस मनमानी को सहन नहीं किया जाएगा। युवाओं को भी अपनी बहनों का समर्थन करने के लिए आगे आना होगा। अगर आज हम अपनी बहन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए आगे नहीं आए तो भविष्य में बाहुबली इसी तरह से शोषण करते रहेंगे। पीड़ितों का साथ देने के लिए कोई आगे नहीं आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed