{"_id":"672935d546b6471f8208905a","slug":"farmers-delegation-met-sdm-regarding-demand-for-dap-hisar-news-c-21-hsr1020-498098-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीएपी की मांग को लेकर एसडीएम से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीएपी की मांग को लेकर एसडीएम से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी मंडी। अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम विरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह से सरसों की बिजाई के लिए डीएपी खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डीएपी न मिलने के कारण सरसों की बिजाई प्रभावित हो रही है। किसानों को कई घंटे लाइन में खड़ा होने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
किसान सभा ने सोमवार को एसडीएम से मांग की है की तुरंत खाद का प्रबंधन करे नहीं तो किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। किसान सभा के राज्य सचिव नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि एक तरफ तो सरकार यह प्रचार कर रही है की किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और सभी फसलें सरकारी रेट पर खरीदी जाएगी। जबकि मूंग का सरकारी रेट 8682 रुपये है और सिवानी में किसानों को मूंग कम रेट पर बेचना पड़ रही है। मूंग का भाव 6800 रुपये किसानों को मिल रहा है। अगर दो दिनों में खाद की आपूर्ति व मूंग की सरकारी खरीद शुरू नहीं की तो किसान सभा बैठक करके आंदोलन करेंगे।