{"_id":"6731934999ac727bab0c4b2a","slug":"farmers-block-road-due-to-non-availability-of-dap-fertilizer-in-hisar-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूटा किसानों का गुस्सा: डीएपी खाद नहीं आने पर हिसार में धरने पर बैठे किसान, सड़क जाम कर जता रहे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूटा किसानों का गुस्सा: डीएपी खाद नहीं आने पर हिसार में धरने पर बैठे किसान, सड़क जाम कर जता रहे विरोध
Mon, 11 Nov 2024 10:47 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:47 AM IST
सार
हरियाणा के हिसार में किसानों ने सड़क जाम कर दी है। क्योंकि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। इसके विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
हिसार में सड़क पर धरना देते किसान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में डीएपी खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। किसानों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। हिसार में सोमवार को डीएपी खाद नहीं आने पर किसानों ने रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
सुबह चार बजे ही मंडी में किसान आना शुरू हो गए थे। जैसे ही उन्हें यहां खाद नहीं आने की सूचना मिली तो किसानों को सब्र टूट गया और नई अनाजमंडी गेट के आगे जाम लगा दिया। बता दें, डीएपी खाद को लेकर मारामारी चल रही है। शनिवार को खाद के 1000 बैग पहुंचे थे। इसके बाद भी 100 से ज्यादा किसानों को खाद नहीं मिल पाई थी।
इससे पहले रविवार को भी मंडी में काफी किसान खाद के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे। मगर जब खाद नहीं पहुंची तो किसान एकत्रित होकर मंडी के गेट पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। वहीं, रविवार को प्रशासन की ओर से कहा गया था कि हिसार में 1230 मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंच चुकी है। मगर नई अनाजमंडी के गोदाम में अभी तक खाद नहीं पहुंची है।