{"_id":"647f7c70bae5b3d628003e24","slug":"farmers-block-ramayana-toll-and-surewala-chowk-in-protest-against-lathicharge-hisar-news-c-21-hsr1020-152033-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने रामायण टोल और सूरेवाला चौक पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने रामायण टोल और सूरेवाला चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन
हिसार। कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार देर शाम सूरेवाला चौक पर हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगाया। इसके बाद कुछ किसान रामायण टोल प्लाजा पर एकजुट हुए और नेशनल हाईवे के बीच में बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस कारण यहां भी कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। वहीं, जिला प्रशासन ने हाईवे जाम किए जाने की आशंका को लेकर पुलिस बल को सतर्क किया। फिलहाल सभी टोल प्लाजों पर पुलिस बल को भेजा गया है।
किसान संगठनों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। अगर किसानों को रिहा नहीं किया गया तो सभी हाईवे जाम कर देंगे। हिसार में दो जगह किसानों ने करीब 10 मिनट तक हाईवे पर बैठकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाया। रामायण टोल प्लाजा पर किसानों की संख्या कम होने के कारण पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने किसानों को जबरदस्ती हटाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी समेत सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। किसान नेता कुलदीप खरड ने कहा कि हम टोल प्लाजा पर बैठे हैं अगर जबरदस्ती उठाने का प्रयास तो बुधवार को बड़ा फैसला लेंगे।
वहीं, चौधरीवास टोल प्लाजा के किसान नेता सोमबीर पिलानिया ने बताया कि अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। किसान संगठनों की ओर से कोई आदेश आएगा तो बैठक बुलाकर रणनीति बनाएंगे। साथ ही लांधड़ी टोल प्लाजा पर किसी तरह की कोई रुकावट नजर नहीं आई। टोल प्लाजा संघर्ष समिति के सदस्य हिसार लघु सचिवालय पर पड़ाव में शामिल हैं।