फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer, police clash over setting up of tent outside deputy speaker's residence

डिप्टी स्पीकर के आवास के बाहर टेंट लगाने पर किसान व पुलिस के बीच हुई तीखी बहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer, police clash over setting up of tent outside deputy speaker's residence
हिसार। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास के बाहर बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दे रहे किसानों व पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। किसान आवास के बाहर टेंट लगाने लगे। इस पर वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने किसानों को टेंट लगाने से रोकना चाहा तो तीखी बहस शुरू हो गई। अंत में किसानों ने वहीं पर टेंट गाड़ा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि शुक्रवार तक उनका सांकेतिक धरना चलेगा। शुक्रवार शाम 4 बजे बड़ा निर्णय लिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला शहरी प्रधान विकास ने बताया कि बालसमंद एरिया के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर पिछले दिनों बालसमंद तहसील कार्यालय में धरना दिया था। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने धरना स्थल पर आकर जल्द से जल्द मुआवजा राशि जारी करवाने का आश्वासन दिया था। किसानों ने बताया कि अभी तक वह मुआवजा किसानों ने नहीं मिला है। किसानों ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। किसान नेता विकास ने बताया कि बालसमंद धरना कमेटी ने एक सप्ताह पहले सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी थी अगर 15 अगस्त तक हमारे खातों में मुआवजा राशि नहीं आई तो डिप्टी स्पीकर के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में पक्का मोर्चा लगाने के लिए किसान रवाना
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के राज्य महासचिव संदीप सिवाच के नेतृत्व में काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ियों के नीचे रौंद दिया था। जिस कारण किसान की मौत हो गई थी। संदीप सिवाच ने बताया कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे को सरकार ने जमानत दे दी व उसी मामले में किसानों को जेल में बंद किया हुआ है। जान गंवाने वाले किसान परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed