फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer dies under suspicious circumstances in village Rajli

Hisar News: गांव राजली में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances in village Rajli
बरवाला। गांव राजली में खेत में पानी लगाते समय एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर ने बताया कि गांव राजली निवासी किसान महाबीर (44) अपने भतीजे संजय के साथ खेत में पानी लगाने गया था। जब महाबीर खेत में पानी लगा रहा था तो इसी बीच संजय थोड़ी सी दूरी पर ही पानी संभालने चला गया। जब संजय वापस आया तो महाबीर नाले में औधे मुंह गिरा पड़ा था और बेहोश था। महाबीर को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की मानें तो महाबीर की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन


निजी बस की टक्कर लगने से एक घायल

हिसार। कैंप चौक के निकट एक निजी बस ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल सुनील कुमार ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर को किसी कार्य से कैंप चौक की तरफ पैदल जा रहा था। रास्ते में निजी बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से सिर और कंधे पर गहरी चोट लगी। वहां मौजूद लोगों ने बस को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed