{"_id":"5fb6cc988ebc3e74f325de63","slug":"farewell-of-bjp-leader-suresh-bhatt-hisar-news-rtk5830805152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों ने दी भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों ने दी भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट को विदाई
विज्ञापन
भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के सम्मान में पार्टी कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उपस्
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के सम्मान में वीरवार को पार्टी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इकट्ठा हुए दिग्गज भाजपा नेताओं ने सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी और उत्तराखंड में उनके आगामी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।भाजपा संगठन महामंत्री ने हरियाणा में 10 वर्ष के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी को जो सफलता मिली उसका श्रेय समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पब्लिक एंटरप्राइजिज ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन व पार्टी को बेहद मजबूत किया। इसी का परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनाकर सेवा का अवसर प्रदान किया।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर है, उसे वहां तक लाने में संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का अहम योगदान रहा है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाकर उनसे सर्वश्रेष्ठ लेना संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट की सबसे बड़ी खूबी रही। हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने अनुभव साझा किए। समारोह में मंच संचालन विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, श्रीनिवास गोयल, मेयर गौतम सरदाना, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भाजपा नेता सोनाली फोगाट, जगदीश चोपड़ा, जिला भाजपा प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश पहल, जींद जिलाध्यक्ष राजू मोर, भिवानी जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, सिरसा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, जिला महामंत्री आशा खेदड़, प्रवीन जैन, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, कर्ण सिंह रानोलिया, रवि सैनी, सीमा गैबीपुर, अनिल मानी, रामचंद्र गुप्ता, नरेश नैन, अरूण दत्त, कविता केड़िया, सुरेश गोयल धुपवाला, हेमंत शर्मा, रतन सैनी आदि उपस्थित थे।