फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   family members did not take Deepak's body even on the fourth day In Hisar

Hisar: परिजनों ने चौथे दिन भी नहीं लिया दीपक का शव, नौकरी व आर्थिक मदद की मांग को लेकर अड़े

Fri, 01 Nov 2024 12:57 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

हिसार के सेक्टर 14 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बिछाई गई सीवरेज लाइन की डैमेज को ठीक करने के लिए नीचे उतरे सूर्य नगर निवासी 27 वर्षीय मजूदर दीपक पर मिट्टी का तौंदा गिरने से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
family members did not take Deepak's body even on the fourth day In Hisar
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के सेक्टर 14 में सीवरेज की मरम्मत कार्य के दौरान मिट्टी का तौंद के नीचे दबने से हुई मौत मामले में मजदूर दीपक के परिजनों ने चौथे दिन भी शव नहीं लिया। परिजन शुक्रवार को भी नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे रहे। परिजन और अन्य संगठन के लोग परिवार के सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद देने की मांग पर अड़े हैं। परिजन शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए हैं।चिकित्सकों का बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से पुलिस बल तैनात किया हुआ था।

विज्ञापन


सूर्य नगर में रहने वाले मृतक दीपक के परिजन शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल परिसर में पहुंचे। सिविल सर्जन कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। परिजनों ने कहा कि दूसरे दिन भी परिवार के सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद करने की मांग कर रहे हैैं। धरना स्थल पर पहुंचे सुभाष ने बताया कि शाम को परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए हैं। हमारी मांग है कि पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाए और पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया जाए। चिकित्सकों का बोर्ड नहीं बनने के कारण बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
विज्ञापन


सेक्टर 14 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बिछाई गई सीवरेज लाइन की डैमेज को ठीक करने के लिए नीचे उतरे सूर्य नगर निवासी 27 वर्षीय मजूदर दीपक पर मिट्टी का तौंदा गिरने से उसकी मौत हो गई थी। मिट्टी का तौंदा उस समय गिरा जब दीपक सीवरेज के अंदर मरम्मत का काम करने के बाद बाहर निकलने के जा रहा था। पौने घंटे के बाद दीपक को सीवरेज से बाहर निकाला गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed