फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fake police personnel made to persuade girlfriend, caught

हिसार: प्रेमिका को मनाने और रौब झाड़ने के लिए बना फर्जी पुलिस कर्मी, पकड़ा गया, बार-बार बयान बदल रहा

Tue, 18 Jan 2022 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Jan 2022 11:42 PM IST
सार

पुलिस ने राजथल के दीपक को हिरासत में लिया है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। आरोपी मधुबन से पुलिस की वर्दी खरीदकर लाया।

विज्ञापन
Fake police personnel made to persuade girlfriend, caught
पुलिस हिरासत में आरोपी दीपक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल से रूठी प्रेमिका को मनाने और रौब झाड़ने के लिए एक प्रेमी फर्जी पुलिस कर्मचारी बनकर राजकीय कॉलेज पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक दीपक को पकड़ लिया। आरोपी यहां छात्राओं के आईकार्ड चेक कर रहा था। इस पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को लड़के को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

मधुबन से खरीदकर लाया पुलिस की ड्रेस

सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने युवक से पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। पुलिस टीम ने वर्दी पहने वाले दीपक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक कुछ खुलकर सामने नहीं आया है। आरोपी दीपक पुलिस को अलग-अलग कहानियां सुना रहा है।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में दुकान से पुलिस की ड्रेस खरीदकर लाया था। दीपक ने खुद की ड्रेस पर हपु का बैज भी लगाया था। खुद के नाम से ही नेम प्लेट बनवाकर ड्रेस पर लगवाई हुई थी। यह कहानी भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। आरोपी ने कुबूल किया कि वह कुछ ही दिनों में हवलदार के बैज और फीते लगाने की तैयारी में था। विनोद के पास से पुलिस की ड्रेस के अलावा ट्रैक सूट, मास्क भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रबंधक सिविल लाइन उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि मधुबन पार्क के पास एक संदिग्ध लड़का पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। इसने दीपक के नाम की नेम प्लेट लगाए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पुलिस की वर्दी पहने लड़के पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed