{"_id":"589a0f704f1c1bc1553797be","slug":"fake-currency-accused-on-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सिक्का प्रकरण का आरोपी गुलशन रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सिक्का प्रकरण का आरोपी गुलशन रिमांड पर
amarujala/Hisar
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस नकली सिक्का प्रकरण के आरोपी लाहौरिया चौक एरिया निवासी गुलशन को दिल्ली की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी गुलशन से घटनास्थल की निशानदेही कराएगी। सिविल लाइन के एएसआई शिवकुमार शर्मा की टीम आरोपी से पूछताछ की। गौरतलब है कि पिछले साल 18 अगस्त को एक टीचर ने जिंदल चौक के पास एक मिष्ठान भंडार से मिठाई खरीदी थी। दुकानदार ने पैसे काटकर टीचर को बकाया के पांच रुपये के पांच नकली सिक्के दिए थे। टीचर ने सिक्के परख लिए थे और पुलिस के पास फोन कर दिया था। पुलिस ने मौके पर जाकर दुकानदार से पूछताछ की तो उसने बताया था कि अर्बन एस्टेट में किरयाणा स्टोर चलाने वाला सचिन उसे नकली सिक्के देकर गया है। फिर सचिन को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि दिल्ली का सचिन उसे नकली सिक्के देकर जाता है। वह कमीशन पर काम करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 हजार रुपये से ज्यादा कीमत के पांच रुपये के नकली सिक्के बरामद किए थे। पुलिस इस मामले में अब तक अर्बन एस्टेट के सचिन व सचिन उर्फ सोनू, दिल्ली में रह रहे सिवानी के स्वीकार लूथरा उर्फ सोनू और दादरी के नरेश को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन