फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eyes of 21 lakh students will be examined in 14,267 schools of the state: Health Minister

प्रदेश के 14,267 स्कूलाें में 21 लाख विद्यार्थियों की आंखों की होगी जांच : स्वास्थ्य मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eyes of 21 lakh students will be examined in 14,267 schools of the state: Health Minister
जीजेयू में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव लोगों को चश्मा वितरण करते हुए। 
हिसार। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा और अनूठा अभियान है। अभियान के तहत प्रदेश 14,267 राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे करीब 21 लाख छात्रों की आंखों की जांच की जाएगी। इनमें से 40 हजार जरूरतमंद छात्रों को निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इंपेयरमेंट के तहत संचालित इस अभियान के लिए राज्य सरकार ने विशेष बजट प्रावधान भी किया गया है। इसके तहत 1.4 लाख से अधिक चश्मों का एक साथ वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22 जिला अस्पतालों, 50 उपमंडलीय अस्पतालों और 122 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से यह वितरण किया जाएगा। 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की मोतियाबिंद की जांच भी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सरकारी या एनजीओ अस्पतालों में निशुल्क सर्जरी की सुविधा दी जाएगी। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को निकट दृष्टि सुधार प्रदान के लिए चश्मे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तरीय उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान के तहत विभिन्न जिलों में हो रहे कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ आंखों की रोशनी बहाल करना नहीं, बल्कि हरियाणा के भविष्य को भी उज्ज्वल बनाना है। हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जो कॉर्नियल दृष्टिहीन के इलाज के लिए प्राइवेट और एनजीओ अस्पतालों में निशुल्क ट्रांसप्लांट के लिए 15 हजार रुपये की सहायता देता है। हर साल राज्य में 800 से अधिक कॉर्नियल ट्रांसप्लांट किए जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर एक रिकॉर्ड है। इस उद्देश्य के लिए 22 आई डोनेशन सेंटर्स भी संचालित हैं।

मंत्री ने करवाई आंखों की जांच
मंत्री आरती सिंह राव ने भी शिविर में अपनी आंखों की जांच करवाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, उप सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा, डॉ. तरुण सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed