फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Experts from India and abroad gave their views on the major threats

Hisar News: देश-विदेश के विशेषज्ञों ने रखे प्रमुख खतरों पर विचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Experts from India and abroad gave their views on the major threats
बेबी सुधा रानी की 55वी जयंती पर शुक्रवार को वेबिनार से पहले उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते प्र
हिसार। बेबी सुधा रानी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बेबी सुधा रानी की 55वी जयंती पर शुक्रवार को वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें देश विदेश से रक्षा विशेषज्ञ और डिफेंस के प्रोफेसर्स व वित्तीय विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। विशेषज्ञों ने प्रमुख खतरों जैसे आतंकवाद, सीमा विवाद, चीन (एलएसी) और पाकिस्तान (एलओसी) के साथ तनाव, साइबर खतरे, आंतरिक उग्रवाद, नक्सलवाद, समुद्री सुरक्षा आदि मुद्दों पर गौर करने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री व ट्रस्ट के प्रेसिडेंट प्रो छत्रपाल सिंह ने बेबी को श्रद्धासुमन अर्पित कर की। जीजेयू के पूर्व कुलपति जनरल देवेंद्र सिंह संधू, पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. केएस संधू, जयपुर से प्रो. कारोरी सिंह, ऑस्ट्रेलिया से अर्थशास्त्र विशेषज्ञ राकेश दलाल, कैलिफोर्निया से एनआरआई एसोसिएशन के चेयरमैन संदीप देसवाल, लॉस एंजिल्स से पुलिस एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य गौर मेहता, एमडीयू से प्रो. राजेंद्र सिवाच, प्रो. संतराम वत्स, छात्र यूनियन के पूर्व प्रधान कुलबीर सिंह सहित जोधपुर से से डॉ. अशोक ने राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर अपने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

दो घंटे चले इस वेबिनार में विभिन्न वक्तव्यों में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिकों और संस्थाओं की सुरक्षा, संप्रभुता और कल्याण सुनिश्चित हो सके, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। सैन्य सुरक्षा, आंतरिक आर्थिक सुरक्षा, आर्थिक वृद्धि और ऊर्जा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, पर्यावरणीय सुरक्षा इत्यादि विषयों को भी शामिल किया गया। संचालन आकाशवाणी हिसार की आकस्मिक उद्घोषिका रिंपी लीखा ने किया। कार्यक्रम कुलदीप कुंडू की तकनीकी देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed