फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Exit Polls: Modi wave in Haryana in 2019 spoiled math of exit polls, BJP had captured all ten seats

Exit Polls: हरियाणा में 2019 में मोदी लहर ने बिगाड़ा एग्जिट पोल का गणित, भाजपा ने दसों सीटों पर जमाया था कब्जा

Wed, 29 May 2024 06:39 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 May 2024 06:39 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी की लहर ने हरियाणा के एग्जिट पोल का गणित बिगाड़कर रखा दिया था। एग्जिट पोल 2019 में हरियाणा भाजपा को छह से आठ सीटें मिल रही थी तो कांग्रेस दो-चार की स्थिति में खड़ी थी।

विज्ञापन
Exit Polls: Modi wave in Haryana in 2019 spoiled math of exit polls, BJP had captured all ten seats
हरियाणा का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। राज्य की 10 लोकसभा सीटों में नौ पर बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिल रही थी। केवल हिसार सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था। 2014 के चुनाव में 34 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सात सीटें जीतने वाली बीजेपी ने 2019 पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था। जिसके कारण भाजपा हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर जीत का प्रचम लहराने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन


एग्जिट पोल 2019 में हरियाणा भाजपा को छह से आठ सीटें मिल रही थी तो कांग्रेस दो-चार की स्थिति में खड़ी थी। लेकिन चुनाव के परिणामों ने सबको दंग कर दिया था। हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को बड़ा झटका लगा था। वहीं, कुछ एक्जिट पोल से साफ संकेत दिए थे कि रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के लिए राह आसान नहीं होगी। क्योंकि उनकी टक्कर भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा से थी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के अधिकतर एग्जिट पोल ने भाजपा को सत्ता में आते हुए दिखाया था। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखया गया था। वहीं खासतौर पर कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल नतीजे बेहद निराशाजनक थे। 2024 की तरह 2019 में विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' का अस्तित्व नहीं था बल्कि तमाम विरोध दल यूपीए के तहत चुनाव में उतरे थे। हालांकि, कुछ दल ऐसे भी थे जो किसी गठजोड़ का हिस्सा नहीं बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो एग्जिट पोल को छोड़ दें तो अमूमन हर एग्जिट पोल में भाजपा और सहयोगियों को 300 पार दिखाया गया था। कांग्रेस तीन अंकों तक पहुंचने में भी नहीं दिखाई गई थी। हर एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से ज्यादा सीटों तक पहुंचते दिखाया गया था। 2019 के सभी एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाले दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस बताई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed