{"_id":"679543611406f99d82000b61","slug":"excitement-to-take-a-dip-in-sangam-no-space-in-train-90-seats-full-in-buses-too-hisar-news-c-21-hsr1020-552326-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संगम में डुबकी लगाने का उत्साह, ट्रेन में जगह नहीं, बसों में भी 90% सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संगम में डुबकी लगाने का उत्साह, ट्रेन में जगह नहीं, बसों में भी 90% सीटें फुल
Sun, 26 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार बस सर्विस के कार्यालय में प्रयागराज के लिए बस की जानकारी लेते हुए
हिसार। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। मगर ट्रेनों से लेकर बसों में सीटों को लेकर मारामारी चल रही है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर स्नान करने जाने के लिए लोग बुकिंग करवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रयागराज जाने वाली बसों में सीटें नहीं मिल रही हैं। ट्रेवल्स संचालकों की मानें तो 10 फरवरी तक प्रयागराज जाने के लिए बसों में 90 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी हैं। ऐसे में अब लोग भिवानी और दिल्ली से ही ट्रेन में प्रयागराज जाने का विकल्प ढूंढ रहे हैं।
मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए हिसार से हजारों श्रद्धालु रवाना होंगे। बता दें कि हिसार से प्रयागराज के लिए प्रत्येक सोमवार को जाने वाली त्रिपुरा-सुंदरी एक्सप्रेस में स्लीपर से लेकर एसी सीटें वेटिंग में चल रही हैं। इस ट्रेन में 31 जनवरी से 24 फरवरी तक सभी श्रेणी की सीटों में वेटिंग लिस्ट भी लंबी है। ढाई माह पहले ही लोगों ने सीटें बुक करवानी शुरू कर दी थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हिसार से प्रयागराज जाने के लिए इस दिन इतनी बसें बुक
विशाल बस सर्विस : 31 जनवरी को हिसार से 2 बस
7 फरवरी को हिसार से 1 बस
9 फरवरी को हिसार से 1 बस
10 फरवरी को हिसार से 2 बस
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
रविंद्रा बस सर्विस : 10 फरवरी को हिसार से 2 बस बुक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ईशरवाल बस सर्विस: 2 फरवरी को भिवानी से 1 बस बुक
5 फरवरी को ईशरवाल से 1 बस बुक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हिसार से प्रयागराज के लिए सप्ताह में एक दिन ट्रेन, स्लीपर से लेकर एसी की सीटें वेटिंग में
हिसार से प्रयागराज के लिए सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को त्रिपुरा-सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। ट्रेन शाम 6:50 बजे रवाना होती है। मगर इस ट्रेन में सीटें नहीं हैं। फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर में वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। काफी लोग तो रिजर्वेशन भी रद्द करवा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
त्रिपुरा-सुंदरी एक्सप्रेस में इतनी चल रही सीटें वेटिंग में
फर्स्ट एसी में
27 जनवरी: 15
3 फरवरी: 17
10 फरवरी: 22
17 फरवरी: 06
24 फरवरी: 11
-- -- -- -- -- -- --
सेकंड एसी में
27 जनवरी: 57
3 फरवरी: 57
10 फरवरी: 75
17 फरवरी: 44
24 फरवरी: 42
-- -- -- -- -- -- -
थर्ड एसी में
27 जनवरी: 99
3 फरवरी: 104
10 फरवरी: 132
17 फरवरी: 87
24 फरवरी: 91
-- -- -- -- -- -- -- -- -
स्लीपर में
27 जनवरी: 350
3 फरवरी: 160
10 फरवरी: 234
17 फरवरी: 131
24 फरवरी: 157
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हिसार से प्रयागराज महाकुंभ में काफी लोग जा रहे हैं। हमारी प्रयागराज के लिए 10 फरवरी तक 6 बसें बुक हैं। प्रत्येक सवारी 6000 रुपये किराया है। इसमें एक सप्ताह का टूर होता है। प्रयागराज के अलावा चित्रकुट, अयोध्या, कांशी, बनारस आदि धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाता है। - शनि सिंह, मालिक, विशाल बस सर्विस
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तीन बसें प्रयागराज के लिए चल रही हैं। फिलहाल सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। काफी लोग रोजाना प्रयागराज के लिए बसें पूछने आ रहे हैं। 10 फरवरी तक प्रयागराज जाने के लिए लोगों की काफी भीड़ है। सभी ट्रेवल्स एजेंसी के पास बसें बुक हो चुकी हैं।
- रविंद्र, मालिक, रविंद्रा बस सर्विस
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो फरवरी को भिवानी और पांच फरवरी को ईशरवाल से बस प्रयागराज के लिए रवाना होगी। हिसार से बस के लिए रोजाना काफी बुकिंग आ रही है। मगर बसें खाली नहीं हैं। प्रयागराज और अयोध्या का किराया प्रत्येक सवारी 2500 रुपये है। प्रयागराज जाने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। - अजीत सिंह, मालिक, ईशरवाल बस सर्विस