फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Exam will postpone, may be conduct in may.

अप्रैल में होने वाली परीक्षाएं होंगी स्थगित, मई में होने की संभावना

Tue, 24 Mar 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Exam will postpone, may be conduct in may.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में अप्रैल में होने वाली सभी तरह की परीक्षाएं स्थगित होना तय हैं। 15 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं अप्रैल के अंतिम सप्ताह या फिर मई में होने की संभावना है। हालांकि इसके लिए 31 मार्च को रिव्यू बैठक कर फैसला लिया जाएगा। सभी कोर्सों के लिए नई डेटशीट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक अप्रैल से और थ्योरी परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते विवि और कॉलेजों की 31 मार्च तक छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में एक अप्रैल से किसी भी प्रकार की परीक्षाएं होना संभव नहीं है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि सावधानियां ही हमें कोराना वायरस से बचा सकती हैं। ऐसे में प्रदेश और केंद्र सरकार के निर्देशानुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। ऐसे वक्त में जब हम कोरोना से जूझ रहे हैं, तब अप्रैल में तय समय पर परीक्षाएं लेना संभव नहीं है। इसके लिए 31 अप्रैल को बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कुवि विवि की परीक्षाएं भी मई में
इससे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भी अप्रैल में शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। कुवि से संबद्ध कॉलेजों में भी परीक्षाएं मई माह में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए कुवि निर्देश जारी कर चुका है। मई में होने वाली परीक्षाओं के लिए 31 मार्च के बाद डेटशीट जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed