फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Exam of Patwari in Hisar, easy paper, happy applicant, hisar

जिले में 21 केंद्रों पर छह हजार ने दी पटवारी पद के लिए परीक्षा

Sun, 01 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 01 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Exam of Patwari in Hisar, easy paper, happy applicant, hisar
आसान पेपर, खिले चेहरे - फोटो : bureau

पटवारी भर्ती के लिए रविवार को हुई परीक्षा में आए आसान पेपर ने परीक्षार्थियों के चेहरे खिला दिए। सुबह की पारी में बहुत ही सरल पेपर आया, जबकि दूसरी पारी का पेपर सुबह के मुकाबले थोड़ा सा कठिन था। प्रश्न-पत्र में प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से लेकर बाबा रामदेव, संत-कवि, ग्रह, नवग्रह कुंड, सिंहस्थ कुंभ मेला आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए।

विज्ञापन


हरियाणा की छोटी काशी और बाबा रामदेव के गुरु के बारे में भी प्रश्न पूछे गए। जिलेेे के 21 केंद्रों में करीब छह हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं प्रशासन ने नकल रोकने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। रुमाल और पेन तक भी अंदर नहीं ले जाने दिए गए। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले ही अंदर बैठा लिया गया था। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई थी। हरेक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन


कट ऑफ रहेगी ऊंची
परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर बहुत सरल था। इससे कट ऑफ ऊंची जाएगी। पेपर निर्धारित समय डेढ़ घंटे में ही पूरा हो गया था। सामान्य ज्ञान के 50 सवालों में से अधिकतर हरियाणा से संबंधित थे। वहीं करंट अफेयर्स के जो प्रश्न पूछे गए थे, वे पिछले दो-तीन महीनों की घटनाओं से ही संबंधित थे। हालांकि गणित के सवालों में परीक्षार्थियों को कुछ परेशानी आई। परीक्षा में हिंदी, रीजनिंग, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह का आया पेपर
पेपर में कुल 100 प्रश्न आए। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का था। हिंदी, रीजनिंग, विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के 10-10 प्रश्न, 10-10 अंकों के थे। सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के 50 अंकों के 50 प्रश्न थे।

रुमाल और पेन भी रखवा लिए बाहर
 हाईटेक नकल के संभावित खतरे के चलते परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग से गुजरना पड़ा। चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा भवन में जाने दिया गया। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा कोई भी चीज अंदर नहीं ले जाने दी गई। पेन भी बाहर ही रखवा लिए गए। परीक्षार्थियों को अंदर ही पेन दिए गए। बेल्ट, चाबी, रुमाल, पर्स आदि सब बाहर ही रखवा लिए गए।


नाममात्र लड़कियों ने दी परीक्षा
राजस्व विभाग में पटवारियों की भर्ती के लिए हुई इस परीक्षा में लड़कियों की संख्या नाम मात्र ही थी। अधिकतर सेंटर तो ऐसे थे, जहां लड़कियां थी ही नहीं। केवल लड़के ही परीक्षा देने आए हुए थे।

...और ये आसान से प्रश्न भी
साइना नेहवाल का संबंध किस खेल से है।
सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन बफेलोस सीआईआरबी कहां स्थित है।
मोरनी की पहाड़ी किस जिले में स्थित है।
हरियाणा का सबसे कम साक्षरता वाला जिला कौन सा है।
हरियाणा में सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा है।
सुप्रसिद्ध खिलाड़ी डिएगो अर्मांडो मैराडोना का संबंध किस खेल से है।
विश्व पर्यावरण कब मनाया जाता है।
हिसार की स्थापना किसने की।
बाबा रामदेव के गुरु कौन है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष कौन है।
हरियाणा को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला।
महाराजा अग्रसेन का संबंध किस नगर से है।
कल्पना चावला किस जिले की थी।
हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहां है।

इनका कहना है
पेपर आसान था। समय से 10 मिनट पहले ही खत्म हो गया था। हालांकि मैथ के पेपर में कुछ मुश्किलें आईं, लेकिन ओवरऑल अच्छा हो गया।
- प्रवीण, परीक्षार्थी

पेपर का जीके बहुुत ही आसान था। जीके की एक ही किताब पढ़ी थी। सब उसी में से आ गया। बाकी के सवाल भी आसान थे।
- अमित, परीक्षार्थी

पेपर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। लगभग पूूरा पेपर सही हुआ है। बाकी अब तो रिजल्ट बताएगा। कट ऑफ हाई रहेगी।
- भूपेंद्र, परीक्षार्थी

पेपर में मुख्य रूप से पिछले तीन महीने का सामान्य ज्ञान ही आया था। लगभग सारा आता था। पेपर समय पर पूरा हो गया।
- सोनू, परीक्षार्थी  

इनका कहना है
परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कहीं नकल का कोई केस सामने नहीं आया। आदमपुर में एक परीक्षार्थी आंसर शीट साथ ले गया था।
- अशोक बंसल, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed