{"_id":"67c1fc00b4aa8d31050e3d99","slug":"every-eligible-person-will-get-the-benefit-of-the-schemes-hisar-news-c-21-hsr1005-576016-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : एसडीएम
Fri, 28 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र जरूरतमंद व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा।
वे वीरवार को गांव खेड़ा में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जहां नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव नहीं होता उन्हें संबंधित विभागों व उच्च अधिकारियों तक भेजा जाता है।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर समय उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि अधिकतर योजनाएं परिवार पहचान पत्र से जुड़ी हुई हैं और अब सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत खेड़ा की ओर से गांव में पहुंचे सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया।