{"_id":"687be6a159ca9130e809e0b4","slug":"every-data-is-important-in-import-and-export-regulation-hisar-news-c-21-hsr1020-670632-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आयात व निर्यात विनियमन में हर एक आंकड़ा महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आयात व निर्यात विनियमन में हर एक आंकड़ा महत्वपूर्ण
विज्ञापन
सेक्टर 16 में चार्ट्स अकाउंटेंट एसोसिएशन के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते सीए।
हिसार। चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच ने शनिवार को वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सीए मानस चुघ ने लेखा परीक्षकों के दृष्टिकोण से आयात व निर्यात विनियमन विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि हर एक आंकड़ा महत्वपूर्ण होता है। हमें किसी भी बिंदु को समझने के लिए उस विषय की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
सेक्टर 16-17 इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित कार्यशाला में एनआईआरसी हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए अमन बंसल ने कहा कि वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे युवाओं के लिए मौका है। हमें हर एक युवा को हुनरमंद बनाना होगा। सीए अमन बंसल ने बताया कि वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे के दिन युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए प्रयास किया गया। यह दिन युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों, व्यवसायों, नीति निर्माताओं और विकास भागीदारों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है ताकि वे कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर चर्चा कर सकें। इस दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का कौशल उन्नयन और नए क्षितिज पर आधारित विशेष चर्चा गई। इस मौके पर ब्रांच के वाइस चेयरमैन सीए अजय गोयल, सचिव सीए मुकुल मित्तल, कोषाध्यक्ष सीए राजेश कुमार, हिसार एनआईसीएएसए के चेयरमैन सीए विशेष भारद्वाज, कार्यकारी सदस्य सीए प्रतीक आर्य, कार्यकारी सदस्य सीए सुनील कुमार व एक्स ऑफिशियों मेंबर सीए रतन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।