फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even when people were sitting at home during the Corona period, Rajkumar was busy in service: Sushma Bhatia

कोरोना काल में जब लोग घरों में बैठे थे तब भी सेवा में जुटा था राजकुमार : सुषमा भाटिया

Sun, 09 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 09 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Even when people were sitting at home during the Corona period, Rajkumar was busy in service: Sushma Bhatia
हांसी के विधानसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए राजकुमार भाटिया।
हांसी। कोरोना काल में जब लोग घरों में बैठे थे तब भी राजकुमार जनसेवा में जुटा था। इसी का परिणाम है कि मूलरूप से हांसी के लाल सड़क निवासी राजकुमार भाटिया दिल्ली के आदर्श नगर सीट से भाजपा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। ये बात उनकी बहन सुषमा भाटिया ने कही। उनकी बहन हांसी के मॉडल टाउन में रहती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हमें राजकुमार पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। राजकुमार कॉलेज के समय से ही राजनीति के साथ समाजसेवा में सक्रिय हैं। सबसे बड़ी बात मुश्किलों में भी कभी पीछे नहीं हटे। वह रोटी बैंक के फाउंडर हैं। कोरोना काल में भी लोगों की सेवा करते रहे। उनके पास मजबूत टीम भी है। हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा की। अभी मैं मिलने जाउंगी, फिर उनको हांसी बुलाउंगी।
विज्ञापन

राजकुमार भाटिया दिल्ली आजादपुर मंडी में आढ़ती का कार्य करते हैं। वे मंडी एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं। उनके चचेरे भाई व भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश भाटिया ने बताया कि राजकुमार भाटिया के पिता हांसी में खेतीबाड़ी करते थे। बाद में वह सब्जी मंडी में व्यापार करने लगे। जब राजकुमार 10 वर्ष के थे तब उनका परिवार हांसी से दिल्ली चला गया था। वहां पर दिल्ली की आजादपुर मंडी में आढ़त का काम करने लगे। राजकुमार कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। उसके बाद संघ से जुड़े। कई वर्षों से वह भाजपा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2020 में 1500 वोटों से हार गए थे विधानसभा चुनाव
वर्ष 2020 में उन्होंने आदर्श नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वह करीब 1500 वोटों से हारे थे। इस बार राजकुमार भाटिया ने आप प्रत्याशी मुकेश कुमार गोयल को 11,432 वोटों से हराकर विजयी होने में कामयाब रहे। उनकी जीत की मुख्य वजह पिछली बार चुनाव हारने के बाद भी हल्के में सक्रिय रहना रहा। जगदीश भाटिया ने बताया कि अक्सर पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राजकुमार हांसी आते रहते हैं। जगदीश भाटिया ने बताया कि विधायक राजकुमार जल्द ही हांसी आकर लोगों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed