फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even though ceasefire has been declared, no stone will be left unturned in preparations

Hisar News: सीजफायर घोषित फिर भी तैयारियों में नहीं रखेंगे कसर

Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Even though ceasefire has been declared, no stone will be left unturned in preparations
हांसी। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद प्रशासन अपनी तैयारियों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। सब डिपो में 17 रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के टैंक फुल करवा दिए हैं और अतिरिक्त तेल की भी व्यवस्था की गई है। गांवों में सायरन लगाने का काम शुरू हो गया है। नागरिक अस्पताल की छत पर लाल रंग के प्लस का चिह्न बनाया गया।
विज्ञापन

रोडवेज की 17 बसों को वर्कशॉप में रिजर्व में रखा गया है। वहीं, रात में 12 चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। बसों की मरम्मत के लिए मिस्त्रियों की भी तैनाती की गई है। सब डिपो की वर्कशॉप में लंबे समय से मिस्त्री नहीं था। अब दो मिस्त्री, एक हेड मैकेनिक व एक वॉशिंग बॉय की व्यवस्था की गई है। सरकार के आदेश के अनुसार आपातकालीन स्थिति में बसों को एंबुलेंस के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। इसी को देखते हुए मिस्त्रियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। वहीं बसों के डीजल टैंक फुल करवा लिए गए हैं। बिजली आपूर्ति न होने की स्थिति में दमकल वाहनों में पानी भरने के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। दो कर्मचारियों की तैनाती डायल 112 से आने वाली सूचनाओं की जानकारी साझा करने के लिए लगाई गई है। एक समय में 13 कर्मचारी में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में दवाओं का पूरा प्रबंध

नागरिक अस्पताल की छत पर लाल रंग के प्लस का चिह्न बनाया गया है ताकी दुश्मन को पता रहे कि नीचे अस्पताल है। इससे हवाई हमले से बचा जा सकेगा। वहीं अस्पताल में दवाओं का पूरा प्रबंध किया गया है। शनिवार को अस्पताल में लिपिकों की छुट्टी रहती है, लेकिन अवकाश रद्द होने के कारण सभी ड्यूटी पर पहुंचे। उधर, खंड प्रथम के 55 गांवों में सायरन लगने का काम शुरू किया गया है। हांसी व हिसार में सायरन न मिलने पर इन्हें दिल्ली से मंगवाया गया। ब्लैकआउट व अन्य आपातकाल की स्थिति में सायरन बजाकर ग्रामीणों को सूचना दी जाएगी। सायरन को पंचायत भवनों की छतों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed