फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even knee injury could not reduce the spirits of 75 year old Bimla Devi

Hisar News: घुटने की इंजरी भी कम नहीं कर पाई 75 वर्षीय बिमला देवी का हौसला

Mon, 03 Apr 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Even knee injury could not reduce the spirits of 75 year old Bimla Devi
हिसार में मास्टर एथलीट बिमला देवी व तेजपाल सिंह अपने जीते हुए पदक दिखाते हुए। 
हिसार। 75 वर्षीय बिमला देवी व उनके 79 वर्षीय पति तेजपाल सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। हिसार के ग्लोबल स्पेस में रहने वाली बिमला देवी के घुटने में हुई इंजरी भी उनका हौसला कम नहीं कर पाई। इंजरी के दर्द को नकारते हुए बिमला देवी ने तीन गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीतकर हिसार का नाम रोशन किया गया है। उन्होंने 27 से 30 मार्च को बंगलूरू में आयोजित नेशनल वेटरन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिसार का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उन्होंने हैमर थ्रो, भाला फेंक व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जबकि गोला फेंक में रजत पदक जीता। इसके अलावा प्रतियाेगिता में बिमला देवी के पति तेजपाल ने पैदल चाल में कांस्य पदक जीता। तेजपाल सिंह भारतीय सेना से बतौर सैनिक सेवानिवृत्त हैं। हिसार पहुंचने पर दोनों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लस्सी, देसी घी, हरा साग, बाजरा अर गेहूं की रोटी बरगा मजा किमै खाणे म्ह कोनी
बिमला देवी ने बताया कि 14 साल पहले खेलना शुरू किया था और अब तक 64 मेडल जीत चुकी है। उसके पति तेजपाल लंबे समय से खेलों से जुड़े हुए हैं। एक बार वे बस में चढ़ते समय चोटिल हो गए थे। कुछ साल खेल से दूर रहने के बाद पति ने फिर से खेलना शुरू किया। पूरी तरह स्वस्थ नहीं होने के बावजूद चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाने लगे तो उनके बेटों ने कहा कि मां तुम भी पिता के साथ चले जाओ। बिमला ने बताया कि जब वह अपने पति के साथ गई तो उसने भी खेल में भाग ले लिया। तब से वह खेल रही है। पति-पति दोनों के करीब 150 मेडल हैं। बिमला देवी ने कहा कि लस्सी, देसी घी, हरा साग, बाजरे की अर गेहूं की रोटी बरदा मजा किमै खाणे में कोनी। युवाओं को बर्गर, पिज्जा समेत अन्य फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed