फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even after two years, the drawing of Ghoda Farm ROB was not approved by the Railways

Hisar News: दो साल बाद भी घोड़ा फार्म आरओबी की ड्राइंग को रेलवे से नहीं मिली मंजूरी

Mon, 24 Jul 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 24 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Even after two years, the drawing of Ghoda Farm ROB was not approved by the Railways
हिसार। शहर के घोड़ा फार्म रेलवे फाटक पर प्रस्तावित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) की ड्राइंग (जीएडी) तैयार करने वाले कंसलटेंट (सलाहकार) को बीएंडआर ने हटाने की तैयारी कर दी है। अधिकारियों की मानें तो सलाहकार के खिलाफ क्लॉज तीन की कार्रवाई कर दी गई है। अब सिर्फ उसे टर्मिनेशन का लेटर देना बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने आरओबी बनाने की घोषणा की थी। इसकी ड्राइंग पास करवाने को लेकर अगस्त 2017 में सलाहकार नियुक्त किया गया था। आरओबी के निर्माण के लिए सबसे पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मंजूर की जरूरत पड़ी, क्योंकि इसके निर्माण में शिक्षण संस्थानों के लिए छोड़ी गई जमीन व 45 फुट की सड़क आड़े आ रही थी। इसे देखते हुए बीएंडआर ने ड्राइंग में कुछ फेरबदल किए थे। इसके बाद एचएसवीपी मुख्यालय ने आरओबी निर्माण को मंजूरी दे दी थी। फिर बीएंडआर ने ड्राइंग बनवाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी तो यहां आरओबी में दिए गए 22 डिग्री का घुमाव पर आपत्ति जता दी। स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में मुख्यालय को संतुष्ट कर दिया कि यह घुमाव पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। इस पर मुख्यालय ने भी अपनी मंजूरी दे दी। इसके बाद जून 2021 में इसे रेलवे के पास मंजूरी के लिए भेजा गया, मगर आज तक इसे रेलवे से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने भी उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने इस खबर को 6 मई को प्रकाशित किया था। इस खबर में अमर उजाला ने बताया था कि घोषणा के 6 साल बाद भी आरओबी की ड्राइंग को रेलवे से मंजूर नहीं मिल सकी है। ड्राइंग के मंजूर न होने से आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। अमर उजाला की इस खबर पर बीएंडआर के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और अब सलाहकार को नोटिस थमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी आगे की प्रक्रिया

ड्राइंग को रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद प्रोजेक्ट की डिटेल्ड नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (डीएनआईटी) तैयार की जाएगी। फिर टेंडर आमंत्रित किए गए जाएंगे। टेंडर अलॉटमेंट के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही एजेंसी निर्माण कार्य शुरू कर देगी।


सलाहकार की लापरवाही के कारण शहर का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लटका हुआ है। इस कारण से उसके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है
- मेवा सिंह, एसडीओ, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed