{"_id":"646faff213f1e53b92021044","slug":"even-after-8-years-the-woman-did-not-return-rs-1646-lakh-to-the-government-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1020-142383-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 8 साल बाद भी महिला ने सरकार को नहीं लौटाए 16.46 लाख रुपये, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 8 साल बाद भी महिला ने सरकार को नहीं लौटाए 16.46 लाख रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। कोहली गांव की रहने वाली महिला ने आठ साल बाद भी सरकार के 16 लाख 46 हजार 322 रुपये नहीं लौटाए। आदमपुर थाना पुलिस ने राजस्व विभाग की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विभाग की ओर से महिला के खाते में दो बार मुआवजा राशि जमा करवा दी गई थी।
जिला राजस्व अधिकारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2014 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का विस्तार किया गया। उस समय हाईवे के साथ लगती भूमि को अधिग्रहण किया गया था। उस समय कविता की जमीन भी अधिग्रहण हुई थी। इसके बाद राजस्व विभाग द्वारा 18 दिसंबर 2014 को कविता के खाते में मुआवजा की राशि 16 लाख 46 हजार 322 जमा करवा दिए। 28 जनवरी 2015 को राजस्व विभाग की तरफ से गलती से कविता के खाते में फिर से 16 लाख 44 हजार 322 रुपये की राशि जमा करवा दी। फिलहाल कविता कोहली गांव में अपने परिवार के साथ रहती है। सितंबर 2017 में हिसार तहसीलदार और आदमपुर तहसीलदार ने कविता के पास पत्र भेज कर रुपये जमा करवाने को कहा, लेकिन रुपये जमा नहीं करवाए। बाद में जांच की गई तो पता चला कि कविता ने अपने हिस्से की जमीन 2015 में अपने भाई के नाम करवा दी थी। अब 8 साल बाद पुलिस ने कविता के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।