{"_id":"67ae38c2107465340809ac93","slug":"even-after-48-hours-the-young-man-and-the-girl-who-died-after-being-hit-by-the-train-were-not-identified-hisar-news-c-21-hsr1020-565485-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 48 घंटे के बाद भी नहीं हुई ट्रेन के नीचे आने से मरे युवक व युवती की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 48 घंटे के बाद भी नहीं हुई ट्रेन के नीचे आने से मरे युवक व युवती की पहचान
विज्ञापन
हांसी। रामायण रेलवे फाटक के समीप सिरसा एक्सप्रेस के नीचे आने से मरे युवक-युवती के शव की 48 घंटे के बाद भी पहचान नहीं हुई। पहचान के लिए जीआरपी ने हिसार सहित अन्य कई जिलों के थानों में संपर्क किया। वहीं युवक व युवती के शव मिलने की सूचना पर पहचान के लिए महम, सिरसा, तोशाम, भट्टू, भुना व राजस्थान के लोग यहां आए। इनके परिवार से भी युवक व युवती गायब हैं, लेकिन दोनों की पहचान नहीं हो सकी।
पहचान न होने पर शनिवार को दोनों शवों का दाह संस्कार किया जाएगा। बता दें कि मंगलवार रात करीब 12 बजे सिरसा एक्सप्रेस के नीचे आने से युवक व युवती की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने छानबीन की तो दोनों से कोई मोबाइल व दस्तावेज नहीं मिला। जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हुई। शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। जहां बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं पहचान के लिए जीआरपी ने आस पास के गांव व फैक्ट्रियों में पूछताछ भी की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी मैसेज डाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 30 साल और युवती की उम्र करीब 23 वर्ष लग रही है। युवक के हाथ में पहने कड़े पर जय श्री राम लिखा हुआ है।
पहचान नहीं हुई
शवों की सूचना मिलने पर करीब 20 लोग पहचान के लिए आ चुके हैं। जो लोग आए हैं इनमें किसी के परिवार में युवक या युवती गायब है। लेकिन शवों की पहचान नहीं हुई है। पहचान नहीं हुई तो शनिवार दो दाह संस्कार करवाया जाएग। - कृष्ण कुमार, इंचार्ज, जीआरपी चौकी