फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even 24 hours after the rain stopped, there is waterlogging in the old industrial area and sector 27-28

Hisar News: बारिश थमने के 24 घंटे बाद भी पुराने औद्योगिक क्षेत्र व सेक्टर 27-28 में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Even 24 hours after the rain stopped, there is waterlogging in the old industrial area and sector 27-28
हिसार दिल्ली रोड पर भरा बरसात का पानी। 
हिसार। बारिश थमने के 24 घंटे बाद तक भी शहर के पुराने औद्योगिक क्षेत्र व सेक्टर 27-28 से जल निकासी नहीं हो सकी। इस कारण से उद्योगपतियों व उनके कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं बुधवार को बारिश न होने के बावजूद दिल्ली रोड बरसाती पानी ओवरफ्लो रहा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन बारिश थमने के 3 से 4 घंटे में शहर से पानी निकासी होने के दावे कर रहा है, जबकि हकीकत ठीक इसके उलट है। शहर के पुराने औद्योगिक एरिया और औद्योगिक सेक्टर 27-28 में बुधवार को भी सड़कों पर जलभराव रहा। यही नहीं दिल्ली रोड पर बना बरसाती नाला बिना बारिश के ही ओवरफ्लो रहा और नाले से पानी निकलकर दिल्ली रोड पर बहता नजर आया।
विज्ञापन


पुराने औद्योगिक एरिया व सेक्टर 27-28 के उद्योगपति लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग उठा रहे हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed