फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Equations deteriorated due to reservation of 15 wards women including the ward of the Zilla Parishad chairman

जिप चेयरमैन के वार्ड समेत 15 वार्ड महिला आरक्षित होने से बिगड़े समीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Equations deteriorated due to reservation of 15 wards women including the ward of the Zilla Parishad chairman
हिसार। जिला परिषद के चुनाव के लिए वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में आरक्षण का ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन का वार्ड समेत 15 वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, पार्षद कृष्ण सरसाना का वार्ड-11 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। पार्षद रमेश श्योराण का वार्ड-28, जिला परिषद चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा का वार्ड-14 ,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षद अरुण दत्त शर्मा का वार्ड नंबर 10, पार्षद रामप्रसाद गढ़वाल का वार्ड नंबर 7 महिला के लिए आरक्षित हो गया है। वर्तमान में उपप्रधान मीना शर्मा का वार्ड नंबर 3 अब सामान्य के लिए ओपन हो गया है। बता दें जिला परिषद के वार्ड का आरक्षण करीब चार महीने पहले निकाला गया था। बाद में आदमपुर को नगर पालिका बनाए जाने के बाद करीब 25 हजार वोट कम हो गए। इसके चलते दोबारा से वार्डबंदी कराई गई। नई वार्डबंदी के बाद दोबारा से ड्रॉ तय किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि वार्ड नंबर 24, 13 और 15 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए जबकि वार्ड नंबर 2, 5, 1 व 29 अनुसूचित जाति महिलाओं के अतिरिक्त अन्य वर्गों के लिए आरक्षित किए गए। शेष 23 वार्डों में से जो वार्ड जनसंख्या के अनुसार कम से कम 2 प्रतिशत पिछड़ी जाति की प्रतिशतता रखते हैं, उनमें से पिछड़ी जाति-क के लिए 2 वार्ड आरक्षित करने के लिए ड्रॉ ऑफ लॉट निकाला गया। ड्रॉ के अनुसार वार्ड-11 (महिला) व 20 पिछड़ी जाति-क के लिए आरक्षित किए गए। शेष वार्डों में से वार्ड नंबर 4, 7, 9, 14, 17, 19, 21, 23, 26 व 28 महिलाओं के लिए एवं वार्ड नंबर 3, 6, 8, 10, 12, 16, 18, 22, 25, 27 व 30 महिलाओं के अतिरिक्त आरक्षित किए गए। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह चहल, अधीक्षक कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed