फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Equality from inequality is the main characteristic of Ram Rajya: Acharya Kavita Kant Vajpayee

विषमता से समता राम राज्य का प्रमुख लक्षण : आचार्य कविता कांत वाजपेयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Equality from inequality is the main characteristic of Ram Rajya: Acharya Kavita Kant Vajpayee
गीता भवन में प्रवचन देते कथा व्यास कविता कान्त वाजपेयी रामायणी व उपस्थित श्रद्धालु।
हिसार। रामपुरा मोहल्ला स्थित गीता भवन में आयोजित राम कथा के आठवें दिन आचार्य कविता कांत वाजपेयी रामायणी ने कहा कि विषमता से समता की स्थापना ही राम राज्य का प्रमुख लक्षण है। राम राज्य तपस्या, त्याग और साधना की पृष्ठभूमि पर आधारित होता है।
विज्ञापन

आचार्य वाजपेयी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को और रावण का वध कर विभीषण को राज्य सौंपा। उत्तर-दक्षिण के भेद को समाप्त कर रामेश्वरम की स्थापना की और पशुओं में भी मानवता का संदेश देकर मानवीय मूल्यों का संचार किया। उन्होंने कहा कि रावण जैसे अनाचार और दुराचार के प्रतीक का अंत सदाचार की विजय का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम का अयोध्या में राज्याभिषेक हुआ और राम राज्य की स्थापना हुई, जहां ईर्ष्या, द्वेष और विषमता का भाव समाप्त हो गया। राम राज्य में शासन नहीं, बल्कि अनुशासन था, इसलिए श्रीराम आज भी लोगों के हृदय सिंहासन पर विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा से पूर्व भजन गायक सुमित मित्तल, जितेश राखा और शुभम अरोड़ा ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संस्था की प्रधान उषा बख्शी, सचिव कृष्ण शर्मा, उपप्रधान कृष्ण महता, कोषाध्यक्ष धर्मबीर ग्रोवर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संस्था की प्रधान उषा बख्शी ने बताया कि 27 मार्च को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रामायण पाठ का भोग और भजन संकीर्तन होगा, जिसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed