{"_id":"6a1dc57d984523976c034136","slug":"equal-and-quality-education-system-should-be-implemented-prabhu-singh-hisar-news-c-21-hsr1020-882436-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था लागू हो : प्रभु सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था लागू हो : प्रभु सिंह
Mon, 01 Jun 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का दो दिवसीय राज्य काउंसिल सम्मेलन सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शुरू हुआ। सम्मेलन में शिक्षा, कर्मचारी और अध्यापक से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न नेताओं ने विचार रखे। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत ने कहा कि सभी बच्चों के लिए समान, निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
पूर्व अध्यापक नेता सत्यपाल सिवाच ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, स्कूलों का मर्जर और शिक्षक-भावनाओं की उपेक्षा पर चिंता जताई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव कृष्ण नैन ने कच्चे कर्मचारियों की खराब वेतन और कार्य स्थिति पर सवाल उठाया।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएन भारती ने टीईटी अनिवार्यता और इससे उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से राहत की मांग की। राज्य महासचिव रामपाल शर्मा ने संगठनात्मक रिपोर्ट पेश की और कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला ने वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। संवाद