{"_id":"695bfc13187dd49e160dd962","slug":"encroachments-were-removed-from-the-verandas-in-rajguru-market-if-it-happens-again-the-goods-will-be-confiscated-hisar-news-c-21-hsr1005-784334-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राजगुरु मार्केट में बरामदों से अतिक्रमण हटाया, फिर किया तो सामान होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राजगुरु मार्केट में बरामदों से अतिक्रमण हटाया, फिर किया तो सामान होगा जब्त
विज्ञापन
हिसार। चौधरी मार्केट में ग्रिल लगार किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश देते सुरेंद्र वर्मा। अम
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने सोमवार को राजगुरु मार्केट सहित आसपास के बाजारों में बरामदों में रखा सामान और स्टॉल लगाने वालों को हटा दिया। टीम ने चेताया कि फिर से सामान रखने पर जब्त कर लिया जाएगा। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। तहबाजारी टीम शाम छह बजे तक मार्केट में मौजूद रही।
नगर निगम की ओर से बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले ऑटो मार्केट और काठ मंडी में हटाए गए थे। राजगुरु मार्केट के व्यापारियों से भी बरामदे खाली करने के लिए कई दिनों तक मुनादी करवाई। इसी क्रम में तहबाजारी टीम इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा और सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में राजगुरु मार्केट पहुंची। टीम के आते ही व्यापारियों ने बरामदों और सड़कों पर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने स्वयं बरामदे खाली नहीं किए तो उन्हें कार्रवाई की चेतावनी देकर सामान हटवाया गया। हालांकि इस दौरान किसी का सामान जब्त नहीं किया गया लेकिन जिन दुकानों के बरामदों में सामान रखा गया था उन दुकानदारोंं के नाम दर्ज किए गए।
विज्ञापन
किसी ने सराहा तो किसी ने कसे तंज
निगम के इस अभियान पर व्यापारियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ व्यापारियों ने व्यवस्था सुधारने की दिशा में इसे सराहा तो कुछ ने तंज भी कसे। एक व्यापारी ने कहा कि वह वर्षों से मार्केट में हैं लेकिन आज तक बरामदे पूरी तरह खाली नहीं हो सके। एक अन्य ने कहा कि यह व्यवस्था कितने दिन तक लागू रहती है यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
इन बाजारों में चला अभियान
राजगुरु मार्केट के अलावा चौधरी मार्केट, बिश्नोई मार्केट, आर्य बाजार, तेलियान पुल मार्केट, सब्जी मंडी, बालाजी मार्केट और पूजा मार्केट में भी दुकानों के आगे बरामदों में रखा गया सामान हटाया गया। बरामदे खाली होने से बाजार पहले की तुलना में खुले-खुले नजर आए। इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा भी राजगुरु मार्केट पहुंचे और कहा कि तीन दिन में बरामदों से सामान नहीं हटाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कई जगह मिला स्थायी अतिक्रमण
अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर स्थायी अतिक्रमण भी सामने आया। राम चाट भंडार के पास टीन लगाकर बरामदा बंद किया गया था। दुकानदार ने सफाई देते हुए कहा कि सामने आरसीबी में खाना बनने से धुआं आता है इसलिए शेड लगाया गया है। चौधरी मार्केट में दोनों एंट्री गेट पर ग्रिल लगाकर रास्ता रोका गया था। कुछ स्थानों पर अवैध चबूतरे, जनरेटर और अन्य सामान रखकर कब्जा किया गया था जिन्हें हटाने के निर्देश दिए गए।