फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Encroachment was kept by putting kiosks in Satrod, the corporation got it removed

सातरोड़ में अवैध खोखे बनाकर किया हुआ था अतिक्रमण, निगम ने हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Encroachment was kept by putting kiosks in Satrod, the corporation got it removed
हिसार। सातरोड़ गांव में अवैध खोखे लगाकर नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। वहीं, इन खोखो में लगातार आपराधिक गतिविधियां चलने की शिकायत मिल रही थी। वीरवार को निगम प्रशासन ने जेसीबी की मदद से इन खोखो को तोड़कर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

निगम की तहबाजारी व भवन शाखा की टीम दोपहर को जेसीबी लेकर सातरोड़ गांव में पहुंची। यहां 10 खोखे लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। टीम ने जैसे ही खोखो को तोड़ना शुरू किया तो लोग विरोध में उतर आए। लोगों ने कहा कि टीम उन्हें सामान निकालने का समय दे। इस पर निगम की टीम ने शाम तक इन्हें खाली करने को कह दिया। हालांकि तब तक 7 खोखो को तोड़ा जा चुका था। निगम अधिकारियों की मानें तो तहबाजारी टीम ने यहां खाली पड़े खोखो में शराब पीने व जुआ खेलने जैसे आपराधिक गतिविधियां चलने की शिकायत मिली थी। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा, बीआई सुमित ढांडा व रविकांत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed