{"_id":"67c1ffb275b32fbadf05de80","slug":"employees-will-vote-by-postal-ballot-in-the-corporation-election-hisar-news-c-21-hsr1020-575764-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निगम चुनाव में डाक मतपत्र से वोट डालेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निगम चुनाव में डाक मतपत्र से वोट डालेंगे कर्मचारी
Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
हिसार। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के अधिकार का हर किसी को इस्तेमाल करना चाहिए। निगम चुनाव में ड्यूटी देने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट पेपर की भी खास व्यवस्था की गई है।
नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन लिए थे, उनकी जांच इत्यादि के बाद दोपहर तक 38 आवेदन करने ठीक पाए गए हैं, शेष आवेदनों की भी जांच की जा रही है। जिन कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट वोट बन गए हैं वो एक मार्च को अपने वोट के हक का इस्तेमाल करेंगे। महाबीर स्टेडियम में अलग से टेबल की व्यवस्था के साथ साथ कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने कहा कि फार्म 13,14,15,16 को भरने के बाद इसे बॉक्स में डालना होगा।। वोट गिनती के वक्त इन्हें खोला जाएगा।
खर्च ब्योरा नहीं देने वालों को थमाए जाएंगे नोटिस
हिसार। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर खर्च पर्यवेक्षक तथा उनकी टीम हर पहलू पर नजर रखे हुए है। इसी के तहत शुक्रवार को खर्च पर्यवेक्षक पुनीत शर्मा ने एक बार फिर खर्च ब्यौरा संबंधित बैठक ली है। खर्च ब्योरा संबंधित रजिस्टर चेक नहीं करवाने वालों को नोटिस थमाए जाएंगे।
विज्ञापन
खर्च पर्यवेक्षक पुनीत शर्मा ने निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की तरफ से चुनाव में खर्च संबंधित दिए जाने वाले ब्यौरा खर्च को लेकर कहा कि पोलिंग एजेंट बनाने की एवज में 400 रुपये प्रति एजेंट के हिसाब से खर्च सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि 30 दिन के अंदर तमाम खर्च का ब्यौरा रिकॉर्ड सहित जमा करवाना होगा, नहीं तो नियमानुसार योग्यता रद्द कर दी जाएगी।
खर्च पर्यवेक्षक पुनीत शर्मा ने कहा कि उम्मीदवार तथा उनके प्रतिनिधि किसी भी प्रकार का नकद लेनदेन न करें। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें की फाईल सम्बिशन के दौरान आउटस्टैंडिंग ड्यूज न छोड़ें। इस दौरान डीईटीसी तरुणा लाम्बा तथा लेखा अधिकारी जगबीर सिंह, अशोक कुमार नेहरा ने कहा कि चुनाव की हिदायतों के तहत हर पहलू पर निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बैठक में खर्च ब्योरा संबंधित रजिस्टर की जांच करवाने अथवा ब्योरा देने के लिए जिन उम्मीदवारों की अनुपस्थिति रही है, उनके संबंध में नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को भेज दी गई है।