फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees of the Electricity Corporation met the MLA regarding problems

Hisar News: समस्याओं को लेकर विधायक से मिले बिजली निगम के कर्मचारी

Fri, 23 May 2025 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 23 May 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Employees of the Electricity Corporation met the MLA regarding problems
फोटो संख्या 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। भिवानी रोड स्थित बिजली निगम के शहरी सब डिविजन कार्यालय के कर्मचारी अपनी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को विधायक विनोद भयाना के पास पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि विधायक ने उचित समाधान करने का आश्वासन दिया है। एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने विधायक को बताया कि शहरी सब-डिविजन में कार्यरत कर्मचारियों को लंबे समय से काफी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं को लेकर अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए सेफ्टी किट एवं आवश्यक उपकरणों की कमी है। जिससे कर्मचारियों की जान को कार्यस्थल पर खतरा बना हुआ है। मौजूदा कार्यालय में न बैठने की सुविधा है न ही साफ सफाई है। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। किसी भी कंप्लेंट सेंटर पर कोई व्यवस्था नहीं है। फ्यूज लगाने की तार भी कई मौकों पर उपलब्ध नहीं होती। विधायक के सामने कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके एसडीओ कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाए हुए कहा कि झूठी एलएल-1 रिपोर्ट भरी जाती है। कर्मचारियों ने बताया कि विधायक ने उनको बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed