फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees going to Kurukshetra to surround CM's residence were stopped in Hansi

Hisar News: सीएम आवास घेरने कुरुक्षेत्र जा रहे कर्मचारियों को हांसी में रोका

Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employees going to Kurukshetra to surround CM's residence were stopped in Hansi
हांसी के नागरिक अस्पताल में पुलिस से बातचीत करते एनएचएम के कर्मचारी।
हांसी। अपनी मांग पूरी कराने के लिए रविवार को सीएम आवास का घेराव करने के लिए हांसी से कुरुक्षेत्र जा रहे एनएचएम कर्मचारियों को पुलिस ने हांसी के नागरिक अस्पताल में ही रोक दिया। एक निजी बस में करीब 60 कर्मचारी सवार थे। हांसी शहर थाना पुलिस ने कर्मचारियों को हांसी के नागरिक अस्पताल में ही रोक लिया और उनको बस प्रदर्शन के लिए जाने से वहीं पर रोक लिया। करीब एक घंटे बाद कर्मचारियों को जाने दिया गया। सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ बिश्नोई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुशील मोर ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र सेक्टर दो स्थित मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए विशाल विरोध, प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। हांसी से भी एक निजी बस में करीब 60 कर्मचारी इस विरोध, प्रदर्शन में जाने के लिए निकलने वाले थे लेकिन हांसी पुलिस को कर्मचारियों का इस आंदोलन में भाग लेने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई कर उनको हांसी के नागरिक अस्पताल में ही रोक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने उनको एक नोटिस जारी कर स्पष्ट किया गया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने देवीलाल पार्क और सेक्टर तीन कुरुक्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली है। इसलिए उनको यहां पर रोका गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के विरोध के बाद कुछ कर्मचारी लौट गए लेकिन अधिकतर कर्मचारी अपने निजी वाहनों से कुरुक्षेत्र पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसकी सभी कर्मचारियों ने कड़े शब्दों में निंदा की। पुलिस के इस रवैये से प्रदर्शनकारी काफी नाराज हैं। सभी कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग है कि सातवें वेतन आयोग के तहत समान काम, समान वेतन लागू किया जाए, जो उनकी पिछले काफी लंबे समय से मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed