{"_id":"6967d4bb010a2fa1b80a85a8","slug":"employee-who-embezzled-bank-funds-arrested-over-25-thousand-collected-from-female-customers-was-not-deposited-in-the-bank-hisar-news-c-21-hsr1005-790665-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बैंक की राशि गबन करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, महिला ग्राहकों से वसूली गई 25 हजार से अधिक रकम बैंक में नहीं की जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बैंक की राशि गबन करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, महिला ग्राहकों से वसूली गई 25 हजार से अधिक रकम बैंक में नहीं की जमा
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने बैंक राशि के गबन के मामले में आरोपी बैंक कर्मी सौरव उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, मॉडल टाउन हिसार के मैनेजर सुशील कुमार ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर सौरव उर्फ मोनू निवासी मिर्जापुर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्राहकों से वसूली गई ऋण किस्तों और नकद राशि को बैंक में जमा नहीं किया और उसे अपने निजी उपयोग में ले लिया।
बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने विभिन्न महिला ग्राहकों से कुल 25 हजार रुपये से अधिक की राशि वसूल की, लेकिन बैंक में जमा नहीं करवाई। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट, हिसार में 8 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।