फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employee dies after being hit by vehicle

Hisar News: वाहन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

Sat, 04 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Employee dies after being hit by vehicle
हिसार। बगला रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ढंढूर के राजकुमार (39) की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तलवंडी राणा के बहादुर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव में ही दूध की डेयरी चलाता है। उसकी बहन सीमा गांव ढंढूर में राजकुमार के साथ शादीशुदा है। जीजा राजकुमार बगला रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वीरवार शाम करीब 6 बजे वह फैक्टरी से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी तो पुलिस ने अज्ञात शव के बारे में बताया। नागरिक अस्पताल पहुंचे तो शव की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। बाद में पता चला कि वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे राजकुमार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से परिचालक घायल हरियाणा रोडवेज के परिचालक भोड़िया बिश्नोईयान निवासी सुरेंद्र कुमार एक जनवरी को ड्यूटी से बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल सुरेंद्र को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed