{"_id":"699222a7f5e7beb87801516c","slug":"emphasis-on-improving-the-quality-of-placements-hisar-news-c-21-hsr1005-812155-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्लेसमेंट की गुणवत्ता और बेहतर करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्लेसमेंट की गुणवत्ता और बेहतर करने पर जोर
Mon, 16 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) में एमबीए विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ब्रोशर 2025-26 का औपचारिक विमोचन कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने अपने कार्यालय में किया।
कुलपति ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्लेसमेंट की प्रक्रिया संतोषजनक रूप से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केवल संख्या ही नहीं, बल्कि प्लेसमेंट की गुणवत्ता को और बेहतर करने पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
एचएसबी के डीन प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने बताया कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक और उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रदान करना है। निदेशक प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि प्लेसमेंट ब्रोशर केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, प्रशिक्षण और संस्थान की अकादमिक संस्कृति का प्रतिबिंब है। एचएसबी में केस स्टडी, इंडस्ट्री इंटरफेस, गेस्ट लेक्चर, वर्कशॉप और स्किल डेवलपमेंट गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय उद्योग के साथ निरंतर समन्वय बनाकर विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ प्लेसमेंट अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रोशर 2025-26 में विद्यार्थियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल, इंडस्ट्री एक्सपोजर, समर इंटर्नशिप और उपलब्ध विशेषज्ञताओं का विस्तृत विवरण शामिल है। इस अवसर पर प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई, प्रो. संजीव कुमार, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. प्रमोद, डॉ. पूजा गोयल आदि उपस्थित रहे।