{"_id":"588653db4f1c1b403fcf451c","slug":"electriciy-dipartment-hisar-107-crore-fine-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के 786 मामलों में निगम ने लगाया 107 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी के 786 मामलों में निगम ने लगाया 107 करोड़ का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
बिजली निगम ने हिसार सर्कल में चलाए गए अभियान के तहत 22 जनवरी तक 786 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इन मामलों में बिजली निगम ने 107 करोड़ 11 लाख का जुर्माना बिजली चोरों पर लगाया है, जबकि निगम को अभी तक 15 करोड़ 33 लाख की जुर्माना राशि प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि बिजली निगम के चेयरमैन व एमडी शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश में बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिये हर सप्ताह अभियान चलाने के आदेश जारी किये थे, जिसके बाद बिजली निगम ने काफी संख्या में बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों में 276 बिजली चोरी के केस पकड़े
20 से 22 जनवरी तक चलाए अभियान में निगम ने सर्कल से 276 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इन मामलों में 36 करोड़ 36 लाख रूपये का जुर्माना बिजली चोरी पर लगाया गया है। जबकि निगम को 1 करोड़ 62 लाख की जुर्माना राशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
हिसार डिवीजन से सबसे अधिक मामले पकड़े
निगम ने विशेष अभियान के तहत हिसार डिवीजन दो में सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले पकड़े है। इस डिवीजन के तहत निगम ने 262 बिजली चोरी के केस पकड़े है। जिन पर 27 करोड़ 64 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं सबसे कम बिजली चोरी के मामले हिसार की डिवीजन न. एक से पकड़ में आए है। डिवीजन एक में निगम ने 34 करोड़ 9 करोड़ 76 लाख के बिजली चोरी के मामले पकड़े है। जबकि अन्य डिवीजनों में 22 जनवरी तक हांसी से 229, फतेेहाबाद से 131 व टोहाना से 130 बिजली चोरी के मामले पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन
बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए सर्कल में विशेष अभियान चलाए जा रहे है। बिजली चोरों पर निगम के थानों में एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।
- डीएल हंसू, एसई, ऑपरेशन सर्कल, डीएचबीवीएन, हिसार